Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोते समय सर्पदंश से युवक की गई जान संदलपुर निवासी था युवक,उपचार को ले जाते समय मौत जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 13 हुई

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात।  संदलपुर कस्बे में घर में लेटे एक युवक की शुक्रवार भोर पहर सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। सीएचसी में उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव वापस गांव आते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिले में जहरीले सापों का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्पदंश से लोगों की लगातार जान जा रही है। ढाई माह में सर्पदंश से जिले में तेरह लोग दम तोउ़ चुके हैं। संदलपुर कस्बे के ाहने वाले चालीस साल के मोहम्मद आजाद मनरेगा में श्रमिक था। शनिवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार भोर पहर जहरीले  सांप के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई।  जानकारी होने पर परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां मौजूद डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख े मेडिकल कालेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। वहां मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेाषित कर दिया। इस पर परिजन शव को दोपहर बाद गांव लाए। इससे कोहराम मच गया।  पति की मौत से पत्नी सेनी बेगम बदहवास हो गई। जबकि मां शकीना, पुत्र रेहान, पुत्री खुजनमा, खुशनुमा व इनमा बिलख उठी। सूचना पर मंगलपुर थाने से एसआई अवधेश कुमार ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेकटर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में सर्पदंश से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp