Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल -जीजा के साथ बंगलौर की टिकट बुक कराने आ रहा था रूरा -माझापुरवा का निवासी था युवक,सीएचसी में घोषित हुआ मृत

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात । रूरा थाना क्षेत्र के माझापुरवा गांव से बंगलौर के लिए रेल टिकट बुक कराने जीजा के साथ बाइक से रूरा आ रहा एक युवक तिगाई नहर पुल के पास ट्रक की टक्कर लगने से जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नाजुक हालत में सीएचसी रूरा लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माझापुरवा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय हिमांशू पुत्र रामबाबू बंगलौर में एक होटल में काम करता था। वह 6 सितंबर को अपने गांव आया था। रववार को उसे वापस बंगलौर जाना था। इसके चलते वह शुक्रवार को अपने बहनोई प्रवास कुमार के साथ बाइक से बंगलौर वापस जाने के लिए रेलवे का टिकट बुक कराने के लिए रूरा आ रहा था। तिगाई नहर पुल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन उनको सीएचसी रूरा लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद हिमांशू को मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां धर्मवती बदहवास हो गई। जबकि भाई देवेंद्र,बहन मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से भेजे गए मेमो पर पहुंचे एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने वहां पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp