
Written by
Report

कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के सरगांव खुर्द व इंदरुख के बीच सेंगुर नदी में 18.49 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशाासन विभाग के राज्यमंत्री ने बारिश के बीच वहां पहुंचकर पुल की अधार शिला रखी। इसके साथ ही खुद ट्रैक्टर चलाकर भूमि के समतलीकरण का काम शुरू कराया। उन्होने कहा कि18 माह में इस पुल का निर्माण पूरा होने से एउक दर्जन गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
डेरापुर तहसील के सरगांव खुर्द व इंदरुख के बीच 18.49 करोड़ की लागत वाले सेंगुर नदी के पुल के निर्माण की शासन ने अप्रैल माह में मंजूरी प्रदान की थी। इसके साथ ही पुल निर्माण कराने के लिए सेतु निगम को जिम्मेदारी दी गई थी। शासन से प्रथम किस्त में 6.47 करोड़ रुपये उपलब्ध भी हो चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य एंव औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री अजीत पाल ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि का पूजन करने के साथ नारियल फोडकर इसकी आधार शिला रखभ्। वहीं बारिश के बीच खुद ही ट्रैक्टर चलाकर एमएलसी अविनाश सिह के साथ भूमि समतलीकरण के कार्य का शुभारंभ कराया। इस मौके पर उन्होने कहा कि इस पुल का निर्माण 18 माह में पूरा होना है। सेंगुर नदी पुल बनने से इंदरुख, सरगांव बुजुर्ग, सरगांव खुर्द, अहिरन गढ़ेवा, चंपतपुर, शाही, आदि एक दर्जन गांवों को लोगों को जहां करीब सात किलोमीटर का चक्कर कम होगा। वहीं तहसील मुख्यालय डेरापुर से माती मुख्यालय आवागमन में कम समय में बेहतर सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस मौके पर उन्होने सेतु निगम के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय में पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बडी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण मौजूद रहे।



