
Written by
Report

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के करिंगापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करिंगापुर रूरा के रहने वाले धीरज पाल का विवाह करीब आठ साल पहले रनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा की रहने वाली अट्ठाइस साल की सोनालिका के साथ हुई थी। रविवार रात में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनालिका ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ल ी। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से उसकी पुत्री अनन्या बिलखती रही। उसके पति ने डायल -112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद रूरा थाने से एसआई उदय सिंह ने गांव पहुंचकर छानबीन की। उसके मायक से आए पिता शिव कुमार पाल व भाई अखिलेश ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।



