Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। मुंबई में पुत्रों से मिलने जा रहे गाजीपुर फतेहपुर के एक अधेड़ की दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास रविवार को ट्रेन से गिरने से मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची मैथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना देने के बाद  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम साथा थाना गाजीपुर फतेहपुर के रहने वाले पचपन साल के रहने वाले पचपन साल के क्षत्रपाल कैथल के पुत्र राहुल व हरिओम अंधेरी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार शाम को वह पुत्रों से मिलने के लिए दादर एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के सामने चल ती ट्रेन से गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां से निकले ट्रैकमैन ने अप लाइन में खंभा नंबर 1044 के पास शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर मैथा को सूचना दी। वहां से भेजे गए मेमो पर मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने मौक पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन शुरू की। तलाशी में उनके पास से मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही उनके परिजन मौक पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सूरज कली बदहवास हो गई। जबकि भाइयों गजोधर, बुद्धराम, सूरजदीन व पुत्री सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैथा चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में दादर एक्सप्रेस से गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के  बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई
आज फोकस में

अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश
आज फोकस में

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश

<span class=मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा">
आज फोकस में

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन
आज फोकस में

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया
आज फोकस में

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश
आज फोकस में

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp