Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को चार साल की सजा -एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने किया आदेश,4 हजार जुर्माना

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 9 साल पहले खेत पर गई एक किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध पर गाली गलौज करने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने आरोपित पर दोषसिद्ध होने के बाद उसको चार साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर चार हजार रुपये जुर्माना भी किया।
एडीजीसी अजय तिवारी ने बताया कि डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सत्रह साल की किशोरी 14 नवंबर 2017 को शौच क्रिया के लिए खेतों पर गई थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले अजीत कटियार पुत्र कृपाशंकर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के शोर मचाने पर गाली गलौज के साथ आरोपित ने उसको जान से मारने की धमकी  दी। शोरगुल पर लोगो को आता देख आरोपित  वहां से भाग निकला था। मामले में किशोरी की मां ने डेरापुर थाने में अजीत व उसके भाई रवींद्र के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, गाली गलौज व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अजीत को गिरफ्तार कर चा लान  करने के साथ ही उसके खिलाफ आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत किया था। जबकि उसके भाई का नाम निकाल दिया था। इस मुकदमें की सुनवाई मौजूदा समय में एडीजे कोर्ट संख्या- 15 में चल रही थी। मामले में वादी व पीड़िता के साथ गवाहों के बयानों,पुलिस विवेचना का अनुशीलन करने के साथ ही अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनकर अदालत ने आरोपितअजीत कटियार को दोषी सिद्ध होने पर चार साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर चार हजार रुपये जुर्माना भी किया। जुर्माना की पूरी राशि पीड़िता को दिए जाने व जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को चार माह के अतिरिक्त कारावास का आदेश किया गया है।
अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई
आज फोकस में

अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश
आज फोकस में

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज फोकस में

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन
आज फोकस में

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया
आज फोकस में

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश
आज फोकस में

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp