
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को छोटी दीपावली व हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में हनुमानजी का भव्य श्रंगार करने के साथ पूजन-अर्चन हुआ। जबकि शाम को मंदिर रोशन किए जाने के साथ घरों के बाहर नालों पर दीपक जलाए गए। देर शाम सरकारी व निजी भवन रंगीन झालरों से जगमग हो उठे।
जनपद में छोटी दीपावली पर हनुमान मंदिरों में शनिवार को पूजन अर्चन का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर हनुमान जी की मूर्तियों को वंदन व देशी घी का चोला चढ़ाया गया। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के साथ ही दीपक जलाए। जबकि शाम ढलते ही बुजुर्ग महिलाओं ने गोबर के दीपक तैयार कर उसमें सरसों के तेल डालकर घरों के बाहर नालों के किनारे द्वीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर युवाओं ने घरों को रंग बिरंगी झालरों को रोशन किया। जबकि बच्चों व युवकों ने आतिशबाजी छुड़ाकर छोटी दिवाली के मौके पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कस्बों में सिथत सरकारी व निजी भवन रंग बिरंगी झालरों से जगमग हो उठे।




