Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात।जनपद में दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गोधूलि बेला में घरों में माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन कर दीप जलाए गए। प्रकाश पर्व में टिमटिमाते दीपों के साथ आतिशबाजी की खूबसूरत जुगलबंदी ने सतरंगी छठा बिखेरी। शाम ढलते ही दीपों के जलने व रंग बिरंगी झालरों से घर व मंदिर रोशन हो गए।
कार्तिक आमावस्या के दिन मनाया जाने वाला रोशनी का पर्व दीपावली सुख, समृद्धि व वैभव का प्रतीक है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा व घरों को रोशन करने का खास महत्व है। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद इसी दिन प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस आये थे। श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्या के लोगों ने दीपों को जलाकर अमावस की रात में दिन जैसा उजाला कर दिया था। दूसरी ओर मान्यता है कि कार्तिक माह की अमावस्या पर गणेश-लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। दीपावली के पर्व पर गुरूवार सुबह से ही हर तरफ उत्साह,उमंग व उल्लास का माहौल दिखा। घरों में साज सज्जा के साथ मनमोहक रंगोलियां सजाई गईं। वहीं रंग-बिरंगी झालरों से लोगों ने घरों को भी लोगों ने सजाया। रोशनी के त्योहार में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। पटाखे फोड़ने की जल्दबाजी में आतुर बच्चे पूजा जल्दी करने के लिए मचलते रहे। शाम को गोधूलि बेला में शुभ मुहुर्त पर सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ, इसके बाद मंदिरों व घरों में दीप जलाए गए। दीपावली में दीप प्रज्वलन के बाद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शुरू हुआ लक्ष्मी पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं बच्चों ने घरों में बनाए गए पकवानों व मिठाइयों के साथ चीनी के खिलौने गट्टों का भी लुत्फ उठाया। रोशनी से जगमगाते दीपों व झालरों का उज्वल प्रकाश आकर्षण का केंद्र रहा। मां लक्ष्मी का पूजन धूमधाम से होते ही चारों तरफ से हुई रंगबिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। जगह-जगह सजी दीपमाला उल्लास भरती रही। जबकि बच्चे फुलझड़ी,अनार, महताब व पटाखे छुड़ाने में मशगूल रहे।

Advertisement Box
सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

<span class=शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम">
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां -यमुना व सेंगुर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ -आश्रमों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ जलाए दीप
आज फोकस में

नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां -यमुना व सेंगुर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ -आश्रमों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ जलाए दीप

त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी मे परिवहन समस्या का ब्रेक -घंटों इंतजार के बाद पैदल या डग्गामार वाहनों से की यात्रा -डिपो संचालन के बाद भी लागों का सफर नहीं हुआ सुहाना
आज फोकस में

त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी मे परिवहन समस्या का ब्रेक -घंटों इंतजार के बाद पैदल या डग्गामार वाहनों से की यात्रा -डिपो संचालन के बाद भी लागों का सफर नहीं हुआ सुहाना

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp