Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात।दीपावली के त्योहार पर रविवार को नगरीय क्षेत्रों में खुले मैदानों में आतिशबाजी के सीजनल विक्रेताओं ने अपने स्टाल सजाए। इन स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने मनपसंद आतिशबाजी की खरीद की। युवाओं के बीच सतरंगी रोशनी के साथ आकाश में तेज आवाज वाली आतिशाजी का बाजार में जलवा रहा।इसके साथ ही अनार व तेज आवाज वाले रंगतारा,जानेमन तथा सुतली बमों की जमकर खरीददारी की। जिले में करीब चार करोड़ रुपये तक की आतिशबाजी की दीपावली के त्योहार में बिक्री हुई।
दीपावली के मौके पर आतिशबाजी का अलग ही आकर्षण होता है। इसके चलते इस साल अकबरपुर इंटर कालेज मैदान में आतिशबाजी के स्टाल लगाए गए।यहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने मनपसंद आतिशबाजी की खरीददारी की। इसी तरह रूरा, झींझक, सिकंदरा, राजपुर, रसूलाबाद, मैथा शिवली,मूसानगर, पुखरायां, भोगनीपुर, सरवनखेड़ा, गजनेर, रनियां, कहिंजरी व बरौर आदि स्थानों पर खुले मैदानों में रविवार को लगाए गए स्टालों में खरीददारों की भीड़ रही। सतरंगी रोशनी के साथ आकाश में तेज आवाज से फटने वाले रायलस्लूट का बाजार में जलवा रहा।युवाओं ने अनार व तेज आवाज वाले रंगतारा,जानेमन आदि पटाखों की भी जमकर खरीददारी हुई। छोटे बच्चों ने अनार, फुलझड़ी, महताब व सीको पटाखे पसंद किए। इस मौके पर सुतली बम जहां लोगों की खासी पसंद रहे। जबकि कुछ पुलिस कर्मी स्टालों पर पहुंचकर मुफ्त में आतिशबाजी हासिल करते दिखे। जिले में आतिशबाजी के स्टालों पर करीब चार करोड रुपये की आतिशबाजी की बिक्री हुई।
-गांवों में बिना लाइसेंस होती रही आतिशबाजी की बिक्री
जिले में मानकों की अनदेखी कर खुलेआम सुतली बम व तेज आवाज पटाखों की खुलेआम बिक्री हुई। कई जगह आतिशबाजी की बिक्री के दौरान अग्निसुरक्षा के इंतजामों की महज खानापूरी दिखी। वहीं कई जगह किशोर आतिशबाजी की बिक्री करते रहे। दूरस्थ कस्बों में नियमों को ताक पर रखकर आबादी क्षेत्र के पास में आतिशबाजी की बिक्री होती रही। जबकि गांवों में बिना लाइसेंस के तमाम लोग धड़ल्ले से आतिशबाजी की बिक्री करते रहे।

 

Advertisement Box

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

<span class=अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी">
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां -यमुना व सेंगुर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ -आश्रमों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ जलाए दीप
आज फोकस में

नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां -यमुना व सेंगुर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ -आश्रमों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ जलाए दीप

त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी मे परिवहन समस्या का ब्रेक -घंटों इंतजार के बाद पैदल या डग्गामार वाहनों से की यात्रा -डिपो संचालन के बाद भी लागों का सफर नहीं हुआ सुहाना
आज फोकस में

त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी मे परिवहन समस्या का ब्रेक -घंटों इंतजार के बाद पैदल या डग्गामार वाहनों से की यात्रा -डिपो संचालन के बाद भी लागों का सफर नहीं हुआ सुहाना

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp