
Written by
Report

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सरांय गढ़ेवा की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार सुबह पति से झगड़ने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रूरा थाना क्षेत्र के सरांय गढ़वा गांव के रहने वाले रंजीत की तैंतीस साल की पत्नी सरोजनी देवी ने मंगलवार सुबह पति से हुए विवाद के बाद गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होन पर पति रंजीत व सासं जगदेवी उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इलाज के दौरान सरोजनी ने दम तोड़ दिया। इससे कोहराम मच गया। रोते हुए उसकी सांस जगदेवी ने कहा कि बहू की मोत से उसके मासूम बच्चों अरमान, आशिकी, शुभी व पूर्वी के सिर से पिता का साया दिन् गया। सूचना पर सिठमरा चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज सिठमरा ने बताया कि मृतका के मायके मगटा गजनेर में सूचना दे दी गई है। पोसटमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।



