Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश

Author Image
Written by
Report
कानपुर देहात। जनपद में दीवाली के त्योहार पर हुई अलग- अलग  मार्ग दुर्घटनाओं में एक सिक्योरिटी गार्ड सहित चार लोगों को मौत हो गई। रनियां, रूरा व गजनेर क्षेत्र में हुए हादसों से कोहराम मचा रहा है। सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर परिजनों ने शव रखकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालकों की तलाश शुरू की है।
-खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत
गजनेर थाना क्षेत्र के त्रिवेदीनपुर गांव के रहने वाले तीस साल के भूपेंद्र सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह विसायकपुर स्थित एक वनस्पति फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड थे। रविवार शाम को वह ड्यूटी करने गए थे। शाम करीब सात बजे घर से बेटी के बीमार होने का फोन आने पर वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रायपुर-गजनेर मार्ग पर महादेव कुटी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र की सीएचसी गजनेर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। त्योहार पर हुए हादसे से उसकी पत्नी खुशबू, भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची रनियां पुलिस ने लोगों को समझाकर शंात कराया। फैक्ट्री प्रबंधन व मृतक के परिजनों मे ंहुई वार्ता क बाद 50 हजार रुपये की सहायता राशि के बाद परिजन शव घर ले गए। प्रभारी एसओ प्रमोद तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
-तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की गई जान
रूरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव निवासी साठ साल के किसान रामशंकर राठौर सोमवार शाम करीब पांच बजे बनीपारा-मिंडाकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट मेंं आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी देर रात मेडिकल कालेज अकबरपुर में मृत्यु हो गई। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी मुन्नी देवी बदहवास हो गईं। जबकि पुत्रों कुलदीप, संदीप, प्रदीप व करन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची रूरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा सुधीर भरद्वाज ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-बाइक आमने-सामने टकराईं, एक महिला की मौत
गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गांव के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में जलापुर निवासी विवेक सिंह व उनकी मां पचपन साल की मंजू देवी के अलावा दूसरी बाइक के रठिगांव निवासी सुशांत यादव घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गजनेर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात मंजू देवी ने दम तोड़ दिया।एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की भी मौत
गजनेर थाना क्षेत्र के गंगरौली-दलपतपुर मार्ग पर दलपतपुर नाले के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में सोमवार को मान सिंह का पुरवा निवासी बीस साल के प्रदीप की मौत हो गई थी। जबकि उसका दोस्त आशीष व फतेहपुर रोशनाई निवासी समरजीत घायल हो गए थे।  गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर से रेफर हुए समरजीत की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी पूजा बेहाल हो गई। जबकि पुत्र आशीष, पुत्रियों खुशबू, नियांशी व आकांक्षा का रो रोकर बुरा हाल रहा। एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग
आज फोकस में

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आज फोकस में

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

<span class=मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश">
आज फोकस में

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp