Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विभाजन की त्रासदी इतिहास का पीडा दायक अध्याय -अकबरपुर डिग्री कालेज में विभाजन त्रासदी पर हुआ कार्यक्रम

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात।विभाजन की त्रासदी इतिहास का पीडादायक अध्याय है। देश के बंटवारे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जान गवानी पड़ी। जबकि तमाम लोग पीडा दायक मंजर के शिकार हुए। शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर अकबरपुर डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह उद्गार व्यक्त किए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने जान गंवानों वालोंं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलित दी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज अकबरपुर डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय घटित त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका से मिले ऐतिहासिक सबक को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने आपसी भाईचारे,राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर राज्यमंत्र_ी अजीत सिंह पाल ने कहा कि वर्ष1947 में देश के विभाजन के समय लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपार पीड़ा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। उस त्रासदी में पीड़ितों के बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इतिहास से सीख लेकर देश की एकता एवं समरसता के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया। इस मौक पर रसूलाबाद की विधायक पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, डीएम कपिल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इतिहास की इस त्रासदी से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति को रोकने व एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर संबंधित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी का भी जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने अवलोकन किया। इस मौके पर सीडीओ विधान जयसवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीआईओएस बृजभूषण चौधरी, बीएसए आशीष कुमार पांडेय के अलावा डिग्री कालेज के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp