

कानपुर देहात में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार के नेतृत्व में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस………अकबरपुर के रूरा तिराहे से ओवरब्रिज तक गूंजे कांग्रेस विरोधी नारे, वंदे मातरम गायन के साथ समापन…..
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा युवा मोर्चा जगह-जगह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस की इसे ‘ओछी राजनीति’ करार दे रही है। इसी कड़ी में जनपद कानपुर देहात में भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया और कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए घटनाक्रम से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
यह विशाल मशाल जुलूस अकबरपुर कस्बे के रूरा तिराहे से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में मशालें लिए शामिल हुए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वन्दे मातरम् के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
यह मशाल जुलूस अकबरपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, जहां सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन के साथ इसका समापन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर वन्दे मातरम् का अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस के इस कृत्य से देश वासियों मे रोष है ।उन्होंने कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस कृत्य के लिए देश से माफी नहीं मांगने की मांग की l



