
Written by
Report

कानपुर देहात। सपा के पूर्व सांसद की ओर से एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के साथ ब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणियों से खासा आक्रोश है। सोमवार को ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने मैथा तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही पूर्व संासद का पुतला आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही एसडीएम मैथा को ज्ञापन देकर विधिक कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के साथ ही ब्राह्मणों के खिलाफ समाज विरोधी टिप्पणी करने से जिले के सनातनियोंव ब्राह्मणों में खासी नाराजगी है। इसीक्रम में सोमवार को ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में बडी संख्या में पहुचे कार्यकर्ताओं ने मैथा तहसील पहुंचकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। दस मौके पर उन्होने कहा कि सपा के पूर्व संसाद की टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति के साथ ही सनातन के खिलाफ की गई टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम व सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना पर केंद्रित है। ब्राह्मण समाज शिक्षा संस्कार और समाज को जोड़ने का काम करता आया है। ऐसे में किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि के गैर जिम्मेदार रवैया अपनाते हुए जान बूझ कर नफरत फैलाने वाला बयान ब्राह्मण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और ईंट का जवाब पत्थर से देगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व सांसद का पुतला आग के हवाले कर दिया। साथ ही एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूर्व संासद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर नितिन पांडेय,पंकज त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित,अतुल शुक्ला,आशीष आदि तमाम कार्यर्ता मौजूद रहे।



