Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

​कानपुर देहात पूर्व सांसद राजाराम पाल का पुतला फूंकने पर भड़का आक्रोश….

Author Image
Written by
Report

​कानपुर देहात पूर्व सांसद राजाराम पाल का पुतला फूंकने पर भड़का आक्रोश…. …. ​पाल और बहुजन संगठनों ने निकाला विरोध मार्च………. जिलाधिकारी कार्यालय का किया घिराव……. डीएम को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा……. ​अकबरपुर और मैथा में हुई घटना के वीडियो जांच और FIR की मांग…….. ​48 घंटे में कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी……..

जनपद ​कानपुर देहात में अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री राजाराम पाल के खिलाफ आपत्तिजनक कृत्य और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बहुजन समाज और पाल समाज में भारी रोष व्याप्त है।
​भारतीय दलित पैंथर, अखिल भारतीय पाल महासभा सहित बहुजन संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माती मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला। माती तिराहे से लेकर विरोध मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। इस संबंध में जिलाधिकारी कानपुर देहात को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राजा रामपाल का एक आपत्तिजनक कथित वीडियो वायरल हो जाने के बाद कुछ संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद राजा रामपाल का पुतला दहन किया था। इसके बाद अब पाल संगठन और बहुजन संगठनों ने पूर्व सांसद राजा रामपाल के पुतला फुके जाने के विरोध करते हुए इसे बहुजनों का अपमान बताते हुए मोर्चा खोल दिया और जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला। माती तिराहा इको पार्क से विरोध मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सांसद राजा रामपाल का पुतला फुकने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अराजक तत्वों द्वारा अकबरपुर पुल के नीचे और मैथा तहसील के पास पूर्व सांसद राजाराम पाल का पुतला बनाकर उस पर आपत्ति जनक कृत्य करते हुए, जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमान करते हुए पुतला जलाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कृत्य केवल राजाराम पाल का अपमान नहीं, बल्कि पूरे बहुजन समाज और पाल समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश है।
​ इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए​ अकबरपुर और मैथा तहसील के पास की घटनाओं के उपलब्ध वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर​ वीडियो साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
​ वहीं उन्होंने 48 घंटे के भीतर दोषियों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी

Advertisement Box

बाइट – कुलदीप संखवार (वरिष्ठ नेता)

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp