Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सो रही पुलिस, मंदिर व घरों को चोर बना रहे निशाना -अंबियापुर में एक घर से सोने चांदी के आभूषण ले गए चोर -बाणेश्वर मंदिर जिनई व संकटमोचन मंदिर रूरा से दान पात्र चोरी

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। गश्त पिकेट नदारद रहने व वारदातों की रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली से रूरा क्षेत्र में चोर बेलगाम हैं। पुलिस की कार्यशैली का फायदा उठा कर चोर घरों व मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।सोमवार रात में चोरों ने अंबियापुर के एक घर से लाखों कीमत के सोने-चांदी के आभूषण नगदी व सामान पार  कर दिया। जबकि जिनई गांव स्थित वाणेश्वर महादेव मंदिर से चोर दानपात्र चोरी कर ले गए।पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाजय जांच की बात कहकर टरका दिया।
रूरा थाना क्षेत्र के चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सोमवार रात में चोरों ने अंबियापुर गंाव के रहने वाले गोरेलाल के घर में घुसकर  कमरे का ताला तोड़कर चोरबक्से मे ंरखे सोने चांदी के करीब दो लाख के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह हुई जानकारी पर उसकी पत्नी लालती देवी ने सिठमरा चौकी पुलिस केा लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। लेकिन पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर टरका दिया गया। चौकी प्रभारी सिठमरा शिव बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन व चोरों की तलाश की जा रही है।
-मंदिरों से दान पात्रों की चोरी की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा जिनई स्थित ऐतिहासिक वाणेश्वर महादेव मंदिर से दो सितंबर की रात में चोर दान पात्र की चोरी कर ले गए। सूचना पार गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन दरोगा ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर बाणेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राम कृष्ण पुत्र राम गोपाल ने 7 सितंबर को रूरा थाना प्रभारी को फिर से तहरीर देकर दानपात्र में सावन के सोमवार में श्रद्धालुओं की ओर से किए गए दान के करीब एक लाख रुपये चोरी होने के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। इसी तरह ओवरब्रिज  रूरा के पास स्थित संकट मोचन मंदिर से 4 सितंबर को हुई दान पात्र चोरी होने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निश्साान लगा है।
-पहले भी चोरी की रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने की हीलाहवाली
रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड पर रहने वाले रमांकांत मिश्र के यहां 29 जुलाई को हुई चोरी की रिपोर्ट अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने 26 दिन बाद दर्ज की थी। जबकि एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से औरैया व इटावा के शातिर चोरों के गिरोह के छह सदस्यों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने 11 जुलाई की रात मे ंकठरा गांव के अमित पाल व राज कुमार के घरो ंसे लाखों कीमत के आभूषण की चोरी की रिपोर्ट दो माह बाद दर्ज की। इसके साथ ही पकड़े गए चोरों के बयानों में चोरियों का खुलासा कर दिया गया। लेकिन बजरंग नगर मोहल्ले में रहने वाले शिक्षक निर्मल कुमार के घर में 6 अपा्रैल को हुई चोरी की वारदात तो पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp