Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस नहीं लिखती रिपोर्ट, चोरों के निशाने पर घर व मंदिर -अंबियापुर में एक घर में हुई चोरी की दो दिन बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट -बाणेश्वर मंदिर व संकटमोचन मंदिर के दान पात्र चोरी में भी नहीं की कार्रवाईं

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रिपोर्टदर्ज नहीं होने से बेलगाम चोर धड़ा धड़ वारदातें कर रहे हैं। बनीपारा जिनई स्थित पौराणिक वाणेश्वर महादेव मंदिर व रूरा के संकट मोचन मंदिर से हुई दान पात्रों की चोरी में कार्रवाई तो दूर पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। इससे बेखौफ चोरों ने सोमवार रात अबियापुर में एक घर से लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण व नगदी पार कर दी। इस घटना के दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान बना है।
रूरा थाना क्षेत्र में गश्त पिकेट नदारद रहने व चोरियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से बेलगाम चोर घरों व मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। गत दो सितंबर को बनीपारा जिनई स्थित ऐतिहासिक वाणेश्वर महादेव मंदिर से दान पात्र की चोरी हो गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर चोरों ने रूरा कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज के पास पिकेट पवाइंट के नजदीक स्थित संकटमोचन मंदिर में दानपात्र को पार कर दिया। पांच दिन बाद भी कार्रवाई  नहीं होने पर वाणेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राम कृष्ण  ने एसओ रूरा को दूसरी बार तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर अंबियापुर गांव गोरेलाल के घर में घुसे चोरों ने सोमवार रात में करीब दो लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली।उसकी पत्नी लालती देवी ने पुलिस चौकी सिठमरा में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने गांव जाकर छानबीन की, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसओ रूरा ने बताया सभी मामलों में जांच हो रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
-पहले भी चोरी की रिपोर्ट लिखने में पुलिस करती रही हीलाहवाली
रूरा पुलिस पहले भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली करती रही है। गत 29 जुलाई को अकबरपुर रोड रूरा निवासी रमा कांत मिश्र के यहां हुई चोरी की रिपोर्ट अफसरों के निर्देश पर रूरा थाने में 26 दिन बाद दर्ज हुई थी। जबकि एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से औरैया व इटावा के शातिर चोरों के गिरोह के छह सदस्यों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 11 जुलाई की रात में कठरा गांव के अमित पाल व राज कुमार के घरो ंसे लाखों कीमत के आभूषण नगदी व सामान की चोरी की रिपोर्ट दो माह बाद दर्ज की थी। लेकिन बजरंग नगर रूरा के शिक्षक निर्मल कुमार के घर में 6 अप्रैल को हुई चोरी की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हो सकी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp