Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तैयारी पूरी,अब भगवान विघ्नेश्वर के आगमन का इंतजार -वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर 160स्थानों पर शुरू होगा महोत्सव -मोहत्सव में एक दिन शेष, तैयारी को अंतिम रूप दे रहे आयोजक

Author Image
Written by
Report

कानपर देहात। जिले में आगामी 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्व की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिले में 160 स्थानों पर पूजा पांडाल सजाए जायेंगे। महोत्सव की तैयारियांं को अंतिम रूप देने की कवायद में आयोजक जुटे हुए हैं। इसक साथ ही आयोजक भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीददारी करने व इस मौके पर होने वाले धार्मिक आयोजनाों की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में लगे हैं।
जनपद में गणेश महोत्सव को इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जारी हैं।अकबरपुर रूरा,झींझक, शिवली, रसूलाबाद, कहिंजरी, तिश्ती, असालतगंज, लालू, शिवली, डेरापुर, राजपुर व सिकंदरा सहित 160 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाने के काम में आयोजक जुटे हुए हैं। पूजा पंडालों में पहले दिन 14 सितंबर को भगवान गणेश की वैदिक मंत्रों के साथ स्थापना होगी।जनसहयोग से आयोजित होने वाला महोत्सव अलग- अलग स्थानों पर पांच से दस दिन तक चलेगा। जबकि महोत्सव में प्रतिदिन भजन कीर्तन,सुबह शाम आरती व धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। पुखरायां के सिद्ध विनायक मंदिर में पहले दिन होने वाले फूलों के भव्य श्रृंगार की तैयारियां हो रही है।
-गणेश जी की प्रतिमाओं को खरीदकर ले गए आयोजक
गणेश महोत्सव के लिए रसूलाबाद व जैनपुर में कारीब दस दिन से मूर्तियों को तैयार करने के काम में जुटे थे। महोत्सव शुरू होने के दो दिन पहले भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीद शुरू हो गई है। जैनपुर में मूर्ति बना रहे सरगांव बुजुर्ग के ओमप्रकाश ने बताया कि ढाई हजार से लेकर पांच हजार तक की मूर्तियां इस साल तैयार की है। अभी तक 25 लोगों के आर्डर बुक हैं। इनमे से कुछ लोगों ने मूर्तियों को ले जाना शुरू कर दिया है। जबकि रसूलाबाद में मूर्तिकार बंगाली बस्ती के तापस सरकार,दीपांकर,रिंकी सरकार व राजाराम आदि ने बताया कि दो हजार से लोकर नौ हजार कीमत तक की मूत्रियां तैयार हैं, लेकिन पांच हजार कीमत वाली मूर्तियों की अधिक मांग है।
-गणेश महोत्सव के दौरान सुरक्षा  के कड़े इंतजाम
जनपद में 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के दौरान 160 स्थानों पर सजने वाले पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि जिले को 5 जोन व 16 सेक्टर में बाटा गया है।  जबकि जिले को दो प्लाटून पीएसी भी आवंटित हो गई है। सभी थाना प्रभारियों को परंपरागत पूजा पंडालों में सुरक्षा की व्यवस्था के लिए निर्देशित करने के साथ ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। उन्होने बताया कि पूजा पंडालों में भजन कीर्तन व शाम को होने वाली आरती में भीड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता की हिदायत दी गई है।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp