
Written by
Report

कानपुर देहात। सपा जाति की राजनीति करती है। रालोद तो किसानों मजदूरों युवाओं व महिलाओं का संगठन है। इनके सहयोग से ही प्रदेश में एनडीए की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। रविवार को माती मुख्यालय स्थित ईको पार्क सभागार में आयोजित काय्रकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोक के राष्ट्रीय महासचिव ने यह उद्गार व्यक्त किए।
ईको पर्का माती सभागार में आयोजित रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसानों के नेता रहे चौ चरण सिंह को प्रदेश ही नहीं देश की जनता आदर देती है। उनके कार्यक्रम को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए रालोद जयंत चौधरी की अगुवाई में प्रदेश में संगइन को मजबूत करने के अभियान में जुटा है। उन्होने कहा कि रालेाद जाति की राजनीति नहीं करता, हमारी पाअर्ी किसानों युवाओं महिलाओं के हितों के लिए काम कर रही है। देश के 14 राज्यों में पार्टी का संगठन है। उन्होने कहा कि विकास कार्यों के साथ ही युवाओं व महिलाओं के लिए किए जा रहे महत्पूर्ण कार्यों के बलबूते एनडीए की प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव मे ंपार्टी ने 40 फीसदी युवाओं व महिलाओं को चुनाव में उतारने की तैयारी की है। उन्होने कहा कि रालोद विधानसभा चुनाव में युवाओं को प्राथमिकता देगा। इस मौके पर आयोजक व रालोद के प्रदेश महासचिव विमलेश पाठक ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व संसाद मुशीराम पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अलावा शिवम चक, नरेंद्र यादव,अरुण अवसथी एडवोकेट, सागर पांडेय, आदि मौजूद रहे।



