Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जंगली जानवर की गांवों में दहशत, दिन भर होती तलाश -वन कर्मियों की टीम सेंगुर के बीहड़ पट्टी में कर रही है कांबिंग -हमलावर जानवर को खोजना तो दूर नहीं मिल पाए पदचिह्न

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान की शुक्रवार रात में नलकूप पर सोते समय जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के बाद सेंगुर के बीहड पट्टी के गांवों में दहशत बढ़ गई है। भयभीत ग्रामीण जहां रात में अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं वनकर्मी भी हिंसक हुए जंगली जानवर की तलाश में बीहड़ की खाक छान रहे हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक जंगली जानवर को पकड़ना तो दूर उसके पदचिह्न तक नहीं मिल पाए हैं।
ररौंख गांव के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग रामप्रकाश पर शुक्रवार रात में खेतों में स्थित नलकूप पर सोने गए थे। वहां सोते समय जंगली जानवार ने उन पर हमला कर दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में उनका चेहरा क्षति विक्षत मिलने के साथ सिर में चार खून सने घाव मिले थे। डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह अधिक खून बहना बताया था। जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। भयभीत ग्रामीण अब अकेले खेतों की रखवाली के लिए जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, जबकि छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर घरों में रतजगा शुरू हो गया है। इधर हिंसक हो गए जंगली जानवर की तलाश में बन रेंज अधिकारी विकास सक्सेना वन कर्मियों रवी व रोहित आदि के साथ बीहड़ की खाक छान रहे हैं। वन कर्मियों ने ररौंख उड़नवापुर, भंदेंमऊ, हरपुरा आदि स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन हिसंक हुआ जानवर खोजे नहीं मिल सका है। अभी तक बुजुर्ग पर हमला करने वाला भेड़िए या लकड़बग्घा था या फिर कोई बडे़ हिंसक जंगली जानवर यह तय नहीं हो सका है। वनाधिकारी प्रोमिला ने बताया कि वन विभाग की टीम आसपास के गांवों के पास व सेंगुर के जंगल में कांबिंग करने के साथ छानबीन कर रही है। मौके पर जानवर के पंजों आदि के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp