Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेकाबू हुआ बुखार, एक और मासूम की गई जान -उदनापुर डेरापुर का था मासूम, मेडिकल कालेज में मृत घोषित -चालीस दिन में बुखार व पेट दर्द उल्टी से मृतक संख्या 9 हुई

Author Image
Written by
Report

बे
कानपुर देहात। जिले में बेकाबू हो रहा बुखार के साथ उल्टी, पेट दर्द व त्वचा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। बीमारी से हो रही मौतों के बाद भी जम्मिेदार बेपरवाह बने है।  रविवार रात में  डेरापुर क्षेत्र के उदनापुर के सात साल के बच्चे की बुखार से हालत गंभीर होने पर  परिजन उसको मध्यरात्री के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने  जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इसके सहित चालीस दिन में पेट दर्द , उल्टी दस्त व बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
जिले में मौसम के बार-बार करवट बदलने से बीमारी कहर बरपा रही है। प्रतिदिन बड़़ी संख्या में मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इधर बेकाबू हो रहे बुखार के साथ पेट दर्द, मलेरिया व डेगू के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जांच में डेंगू के तीन केस मिलने की पुष्टि के बाद भी जम्मिेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के कारण मरीज निजी अस्पतालों व झोलाछापों से उपचार कराने को विवश हो रहे हैं।डेरापुर थाना क्षेत्र के उदनापुर के रहने वाले कल्याण सिंह के सात साल के पुत्र अभी को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका गांव में ही इलाज करा रहे थे।रविवार रात में उसकी अचानक तेज बुखार से हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे माध्यरात्रि के बाद दो बजे मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. धीरज ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।  इससे कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर वापस अपने गांव लौट गए ।
-मेडिकल कालेज मे ंपहुंचे 2150 नए मरीज व्यवस्था धड़ाम
बीमारी का प्रकोप गांवों से लेकर कस्बों तक चरम पर है। बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी में 2150 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीजों के इलाज के लिए पहुंचे। इससे व्यवस्था धड़ाम हो गई। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डाक्टर को दिखाने, जांच कराने व दवा हासिल करने में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp