Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्ट्रेट में शिकायत करने आए युवक ने पी ली डाई -सुंदरपुर गजेन का निवासी है युवक,घटना से मची अफरा-तफरी -एसडीएम की गाड़ी से भेजा गया मेडिकल कालेज, उपचार शुरू

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। परिजनों की पिटाई की शिकायत करने कलेक्ट्रेट में आए सुंदरपुर गजेन गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को डाई पी ली। जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। उसको एसडीएम  की गाड़ी से तत्काल मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गजेन का रहने वाली बत्तीस साल के सत्यनारायण ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके छोटे भाई उमेश का गांव की एक ओबीसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि इसका विरोध करने से नाराज होकर उसके छोटे भाई उमेश व परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह गुस्से में शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट आया था। यहां उसने खुद जान देने के लिये डाई पी लेने की जानकारी दी।  वहां मौजूद एसडीएम की गाड़ी से उनके सुरक्षा कर्मी उसको तत्काल मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. धीरज ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस को मेमो भेजकर मामले की सूचना दी। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में हैं। अभी उनको मेमो नहीं मिला है। मामले में छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-प्रेम प्रसंग या फिर जमीन के बटवारे का विवाद!
सुदरपुर गजनेर निवासी सत्यनारायण पांडेय के चार भाई हैं। इनमें किसी की शादी नहीं हुई है। उसके छोटे भाई उमेश ने बताया कि उसके भाई ओमनारायण, राज कुमार, महेश व सत्यनारायण अलग रहते हें। जबकि वह बुजुर्ग मां उर्वशी के साथ रहता है। इस समय उसकी मां बीमार चल रही है। सभी भाइयों के हिस्से में छह- छह विस्वा जमीन पड़ती है। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर दो तीन दिन से विवाद चल रहा है।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp