
Written by
Report

कानपुर देहात। पर्यटन विभाग डेरापुर तहसील क्षेत्र के बनीपारा जिनई में स्थित पौराणिक महादेव मंदिर व मैथा तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का काम कराएगा। शासन ने दोनों मंदिरों के लिए सवा सवा करोड की धनराशि स्वीकृत होने के बाद लखनऊ से आई पर्यटन विभाग की टीम ने शनिवार को दोनों मंदिरों का निरीक्षण किया।
डेरापुर तहसील क्षेत्र के बनीपारा गांव मे ंस्थित अति प्राचीन पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराने के लिए प्रदेश के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने दो वर्ष पूर्व शासन व पर्यटन विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद शासन ने इस मंदिर के जीर्णोद्वार व सुंदरीकरण कार्य के लिए एक करोड बीस लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसी तरह मैथा तहसील के लम्हरा गांव स्थित ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरी करण कार्य के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा श्ुाक्ला ने प्रस्ताव किया था। शासन ने इस मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरी करण के लिए भी एक करोड बीस लाख की धनराशि मंजूर की है। इसके साथ ही मंदिरों में सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को पर्यटन विभाग के जेई भूपेंद कुमार,डिजाइनर अतुल की टीम ने बनीपारा जिनई पहुंचकर मंदिर में मुख्य द्वार,लघु द्वार,मंदिर के चारों ओर स्लैब, टायल्स, श्रद्धालुओं के विश्राम कक्ष,मंदिर के पीछे स्थित तालाब के सुंदरीकाण,मुख्य रास्ता,और पीछे के रास्ते का निर्माण कार्य के लिए स्थलीसय निरीक्षण किया। इसके बाद लम्हरा पहुंची इसी टीम ने वहां के भी प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रूपरेखा तैयार की। पर्यटन विभाग के जेई ने बताया कि दोनों मंदिरों में नवंबर माह तक निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।



