Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को बीस साल का सश्रम कारावास -एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने किया आदेश, 28 हजार हुआ जुर्माना

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। सजेती थाना क्षेत्र के के एक गांव की किशोरी को करीब दो साल पहले बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या- 15 ने आरोपित के दोषी सिद्ध होने पर उसको बीस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर अट्ठाइस हजार रुपये जुर्माना भी किया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को नयायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एडीजीसी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोारी के पिता अपनी बीमार पत्नी का कैंसर का इलाज कराने के लिए गए थे। दंपति घर में किशोरी के साथ उसके छोटा भाई  को छोड़ गए थे। माता पिता की अनुपस्थिति में गांव का ही रहने वाला रामू पुत्र खेतइया किशोरी को बहलाकर 29 मई 2024 को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने मैनपुरी में किशेारी को ले जाकर दुष्कर्म किया। घर आने पर हुई जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने आरोपित रामू के खिलाफ 10जून 2024 को सजेती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसके बयानों व मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपित रामू को गिरफ्तार कर चालान किया था। इसके साथ ही उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इस मुकदमें की सुनवाई मौजूदा समय में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-15 में चल रही  थी। मामले में वादी, पीड़िता व गवाहों के बयानों व पुलिस विवेचना के अनुशाीलन करने के साथ ही अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपित रामू पुत्र खेतइया
को दोषी सिद्ध होने पर बीस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर अलग-अलग धाराओं में अट्ठाइस हजार रुपये जुर्माना भी किया। उन्होंने बताया कि जुर्माना की पूरी धनराशि पीड़िता को दिए जाने व जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को 28 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास का भी आदेश किया गया है।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp