Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट -पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात ।  मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में आने पर जब युवती के परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक के परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। पीड़ित युवती की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू  की है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बीस साल की युवती के साथ उसी गांव के रहने वाले सचिन मिश्र की दोस्ती थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। 18 सितंबर की रात में आरोपित ने युवती को घर से बुलवाने के बाद एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शक होने पर वहां पहुंचे युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। जानकारी होने पर आरोपित के माता-पिता व परिजन वहां पहुंचे और आरोपित को वहां से अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद जब युवती के परिजनों ने आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसके माता-पिता व परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर शादी का झांसा देकर नातिन के साथ दुष्कर्म करने व अब शादी से इंकार करने का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने व छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp