Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन सृजन अभियान में एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बूथस्तर तक टीम मजबूती पर दिया जोर अकबरपुर में बेठक कर कांग्रेसियों से किया एकजुटता का आह्वान

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज की है। इसके लिए शुरू हुए ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत शनिवार को माती रोड अकबरपुर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की प्रकिया चल रही है। उन्होने कार्यकर्ताओं से एकुजट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के जरिए प्रदेश भर में सगठन की मजबूती की कवायद हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह-प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने माती रोड़ अकबरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर की कमेटियों को पुनर्गठित व मजबूत किया जा रहा है। उन्होने कहा कि
बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के राय-सुझाव जानकर स्थानीय मुद्दों को पहचानना है, ताकि उन्हें मेनिफेस्टो में डालकर सरकार बनने पर पूरा किया जा सके। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो छात्रों और युवाओं के रोजगार की बात कर रहे हैं। मौजूदा सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार सरकारी स्कूल और अस्पतालों पर काम न कर सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।उन्होने कहा कि चुनावी गठबंधन और सीट शेयरिंग के मामले में अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।इस मौके पार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबरीष सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, शमीम कुरैशी, राम औतार दीक्षित, मनोरमा शंखवार, धीरेंद्र भदौरिया, नीलम दिवाकर,विमल शुक्ला, देवेंद्र पांडे, बसंत लाल, अशोक शुक्ला, जितेंद्र सिंह गौर, गोविंद यादव,अमित सविता, अरविन्द पाल, सलोने पाठक,गुलफाम खान आदि मौजूद रहे।

Advertisement Box

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp