Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी,एक की मौत -शेरपुर गांव के पास हुआ हादसा, दुर्घटना में चचेरा भाई घायल -परिजनों के बिलखने से कोहराम,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। देबीपुर- मूसानगर मार्ग पर शेरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बसाइक सवार बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाजीपुर बरौर निवासी चालीस साल का अरमान पुत्र बफाती मजदूरी करता था। शनिवार शाम को वह अपने चचेरे भाई अट्ठारह साल के खुर्शीद पुत्र रज्जाक साथ बाइक से मनकी पुल के पास स्थित एक होटल में मछली खाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रास्ते में देबीपुर-मूसानगर रोड पर शेरपुर गांव के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक खतरनाक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार अरमान की मौके पर ही मृत् यु हो गई। जबकि पीछे बैठा खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर एसओ मूसानगर अमिता वर्मा ने मौक पर पहुंचकर घायल खुर्शीद को उपचार के लिए भिजवाने के साथ उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ मूसानगर ने बताया कि पूछताछ में मछली खाने होटल पर जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
-हादसे की खबर हाजीपुर पहुंचते ही मचा कोहराम
हादसे की खबर अरमान के गांव हाजीपुर पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। जान कारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी सोनूी बदहवास हो गई। जबकि पुत्र अल्तमस व दानिश का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने रोते हुए कहा कि अरमान जल्द घर लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसकी जगह उसकी मौत की खबर गांव पहुंची।

Advertisement Box
अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई
आज फोकस में

अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश
आज फोकस में

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज फोकस में

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन
आज फोकस में

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया
आज फोकस में

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश
आज फोकस में

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp