
Written by
Report

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र में त्रिलोची रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई दुर्घटना में आटो सवार इटावा जिले के एक अधेड़ सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद अधेड़ को मृत घेषित कर दिया। जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के बाद फरार चालक की तलाश शुरू की है।
ग्राम चंदनपुर थाना भरथना जनपद इटावा निवासी पचपन साल के शिवराज सिंह रविवार को अपनी पत्नी सुंदरी व गजनेर थाना क्षेत्र के विजय नगर के रहने वाले दामाद देवेंद्र कुमार के साथ कानपुर दवा लेने गए थे। देर रात वापस आने के बाद वह लोग अपनी पुत्री ममता पत्नी देवेंद्र से मिलने के लिए आटो से विजयनगर जा रहे थे। रास्ते में त्रिलोची व मोहाना गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो सवार शिवराज सिंह उनकी पत्नी सुंदरी, दामाद देवेंद्र कुमार, शेाभा पत्नी अनिल व रूबी पत्नी धर्मेंद्र के अलावा मोहना निवासी नीरज पुत्र बबलू आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशात पाठक ने जांच के बाद शिवराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। शिवराज की मौत से उनकी पत्नी व पु_त्री ममता के बिलखने से कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज से भेजी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा। एसओ गज नेर सनत कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार वाहन चालक का पता कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।



