Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव के रहने वाले एक युवक की साझे की दीवार को लेकर चल  रहे विवाद की रंजिश में चचेरे भाई व उसके परिजनों ने रविवार रात में लाठी डंडो से ताबड़तोड़ हमलाकर मरणासन्न कर दिया गया। हैलट अस्पताल कानपुर पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितो को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
जुरावरपुर गांव निवासी शिवकुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। जबकि उसका परिवार गांव में ही रहता है। बहन रजनी ने बताया कि उनके पैतीस साल के भाई  रामसनेही से उसके चचेरे भाई रामस्वरूप का साझे की दीवार को लेकर रंजिश चल रही थी। रविवार शाम को भाई ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा तभी रामस्वरुप शराब के नशे में गाली देने लगे। इससे मना करने पर रामस्वरूप ने अपनी पत्नी रामकुमारी, पुत्र  अंकुश, पुत्री  तन्नू, प्रिया  व रीना के साथ एकराय होकर लाठी डंडो से रामसनेही पर हमला कर उसको मरणासन्न कर दिया । मारपीट का किसी ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लोगों के ललकारने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में सीएचसी शिवली भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। कल्याणपुर कानपुर में रहने वाली उसकी बहन रजनी पत्नी मनोज की तहरीर पर एकराय होकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आई है। रामस्वरूप उनके पुत्र, पुत्रियों व पत्नी के खिलाफ एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लेकर छानबीन क़ी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई
आज फोकस में

अभियान में 32 वाहनों का चालान,वसूला 3.10 लाख जुर्माना -एडीज़ी यातायात के निर्देश पर रात में तीन घंटे चला अभियान -बिनानंबर,प्रेशर हार्न,हूटर,शराब पीकर गाडी चलाने में कार्रवाई

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश
आज फोकस में

पूर्व मंत्री सहित 236सपाइयों के खिलाफ मुकदमा -सपाइयों ने माती में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर किया था पुतला दहन -रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन व आरेापितों की तलाश

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज फोकस में

मुंबई जा रहे फतेहपुर के अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत -रैपालपुर शिवली के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव -शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन
आज फोकस में

घर में घुसकर दस लाख के आभूषण व नगदी की चोरी -रसधान गांव में हुई वारदात,पुलिस ने शुरू की छानबीन

<span class=चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया">
आज फोकस में

चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक क़ी पीटकर कर दी हत्या -जुरावरपुर शिवली में हुई घटना,हैलट अस्पताल में तोड़ा दम -छह के खिलाफ मुकदमा, आरोपितों को हिरासत में लिया

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश
आज फोकस में

बंद मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी -सरवनखेडा में हुई वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य -पुलिस ने छान बीन करने के साथ शुरू की चोरों की तलाश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp