

कानपुर देहात । सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में रविवार रात में चोरों ने एक घर के गेट का कुंडा काटकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे कार्तिब दस लाख के सोने चांदी के आभूषण व नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर दी गई सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व परिजनों से पूछताछ की। इसक बाद संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की गई है।
रसधान गांव के रहने वाले अतुल मिश्र की मोबाइल क़ी दुकान है, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी घर में ही साड़ी व कपड़ों क़ी दुकान चलाती हैं। रविवार शाम को खाना-खाने के बाद दंपती अपने बच्चों शीतल व आर्यन के साथ घर के अंदर कमरे में सो रहे थे । रात में चोर उनके घर के मुख्य द्वार का कुंडा काटकर अंदर घुसे इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको इसकी जानकारी तक नहीं मिली। सोमवार सुबह घर में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। इंस्पेक्टर सिकंदरा सुधाकर सिंह ने बताया कि संदिग्ध चोरों की तलाश व घटना क़ी छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-दोपहर बाद पहुंचे इंस्पेक्टर व फारेंसिक टीम
कारोबारी के घर में दस लाख से अधिक की चोरी के मामले में भी सिकंदरा पुलिस गंभीर नहीं दिखी। पीड़ित परिवार के चोरी की सूचना देने पर चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करके लौट गये। चौकी इंचार्ज से लेकर इंस्पेक्टर सिकंदरा या फारेंसिक टीम भी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार ने फोन से एएसपी को सूचना दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहंुचे जांच के बाद घटना को संदिग्ध बताते रहे। दोपहर बाद इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह फारेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।



