
Written by
Report

कानपुर देहात। मुंबई में पुत्रों से मिलने जा रहे गाजीपुर फतेहपुर के एक अधेड़ की दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास रविवार को ट्रेन से गिरने से मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची मैथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम साथा थाना गाजीपुर फतेहपुर के रहने वाले पचपन साल के रहने वाले पचपन साल के क्षत्रपाल कैथल के पुत्र राहुल व हरिओम अंधेरी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार शाम को वह पुत्रों से मिलने के लिए दादर एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के सामने चल ती ट्रेन से गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां से निकले ट्रैकमैन ने अप लाइन में खंभा नंबर 1044 के पास शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर मैथा को सूचना दी। वहां से भेजे गए मेमो पर मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने मौक पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन शुरू की। तलाशी में उनके पास से मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही उनके परिजन मौक पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सूरज कली बदहवास हो गई। जबकि भाइयों गजोधर, बुद्धराम, सूरजदीन व पुत्री सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैथा चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में दादर एक्सप्रेस से गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।



