
Written by
Report

कानपुर देहात। निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर रविवार को जिला मुख्यालय पर नारेबा जी के साथ प्रदर्शन करने व पुलिस से धक्का मुक्की कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री सहित 36 नामजद व दो सौ अज्ञात सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जैनपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन व आरोपितों की तलाश शुरू की है।
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू यादव की अगुृवाई में रविवार को माती मुख्यालय पर निषोधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए निर्वाचन आयुक्त पर चुनावों में धांधली कराने व पक्षपात का आरोप लगा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया था। साथ ही पुलिस से धक्का-मुक्की कर सुरक्षा घेरा तोड़कर कलेक्ट्रेट गेट के पास पेट्रोल डालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में जैनपुर चौकी प्रभारी नरसिंह यादव की तहरीर पर सपा जिलाध्यत्रा अरुण यादव, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व सांसद राजाराम पाल सहित 36 नामजद व दो सौ अज्ञात सपाइयों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंधन करने,ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग लापरवाही से करने के साथ ही आपराणिक कानून संशेधन अधिनियम व सरकारी संप्त्तित नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर लिया। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी जैनपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश व छानबीन हो रही है। वीडीओ फुटेज के आधार पर अज्ञात सपाइयों को चिह्नित करने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
-इन सपाइयों के खिलाफ भी नामजद हुई रिपोर्ट
जैनपुर चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज रिपोर्ट में भोगनीपुर से सपा प्रत्याशी रहे नरेंद्र पाल मनू ,राम किशोर दिवाकर, बलवंत सिंह, बउआ गुप्ता, सुरेश सक्सेना, संदीप कश्यप,हिम्मत यादव,लाखन सिंह, अभय यादव, सरनाम यादव,राजेश कश्यप, सतीश यादव,जनार्दन यादव, पवन यादव, अजयपाल यादव, रिंकू शर्मा वैशाली टेलीकाम, अनिल यादव, पंकज यादव,शिव शंकर यादव, गंगा यादव, अमित पाल एडवोकेट, मनोज यादव ,यदुनंदन यादव, प्रिंस यादव, सीपू पाल,अभिषेक यादव,बृजमोहन यादव, बबलू संखवार,आदित्य यादव, पप्पू यादव व अनिल कुमार को भी नामजद किया गया है।



