

कानपुर देहात। जनपद में सोमवार को अकबरपुर में पेट्रोल पंप के पास बस स्टाप पर राज्यमंत्री ने यातायात माह का शुभारंभ कराया। इस मौके पर उन्होने सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने व बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने व कार मे ंसीट बेल्ट का उपयोग करने का आह्वान किया। जबकि अफसरों ने हादसों से बचाव के लिए नियमों का पालन करने तथा अवैध कट व विपरीत दिशा से वाहनों का परिचालन न करने का आह्वान किया गया।इसक ेसाथ ही जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया गया।
यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अकबरपुर में लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय संतोष शुक्ल स्मारक बस स्टैंड में यातायात माह नवंबर-2026 का राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से अक्सर लोग हादसों के शिकार हो ज ाते हैं। इससे उनके परिवार भी संकट में आ ज ाते हैं। उन्होने कहाकि जीवन रक्षा के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन जरूरी है। इसकी अनदेखी से जिंदगी को खतरा हो सकता है। जबकि डीएम कपिल सिंह ने कहाकि हमें यह ख्याल रखना चाहिए कि सड़क पर अपने बायें ही चलना है। इससे निश्चित रूप से दुर्घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा। यातायात नियमों का पालन करने से हादसों का खतरा बेहद कम हो जाता है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ंने अवैध कट व विपरीत दिशा से आवागमन व तेज रफ्तार को जानलेवा बताते हुए लोगों को सचेत किया। उन्होने बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने व नशे कह हालत में वाहन चलाने से बचने व घर से बाहर निकलते समय हमें गाड़ी के सभी कागजों को जांच लेना चाहिए, ताकि चेकिंग में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। इसके बाद राज् यमंत्री व अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया।इस मौके पर एडीएम प्रशासन अंकित शुक्ला, सीएमओ डॉ. जय गोविंद,एएसपी आलोक प्रसाद सहित अधिकारी ,गणमान्य लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



