

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के सरगांव खुर्द के पास सेंगुर नदी किनारे मंगलवार को लावारिश हालत में रोता मिला आठ साल का बच्चा डेरापुर कस्बे का निवासी था।तीन दिन पहले वह घर से अचानक गयाब हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में सेंगुर नदी के पास बच्चा मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ व विधिक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति ने बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
डेरापुर निवासी फैज मोहम्मद का आठ साल का बच्चा बौदिक रूप से कमजोर है। तीन दिन पहले वह घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को हल्के गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट व नीले रंग की हाफ लोवर पहने आठ साल का एक बच्चा सरगांव खुर्द क ेपास चल रहे सेंगुर नदी पुल निर्माण स्थल के पास लावारिश हालत में रोता हआ मिला था। सूचना पर पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को अपनी अभिरक्षा में लेने के बाद बाल् क ल्याण समिति के सुपुर्द किया था। पूछताछ में बच्चा अपना नाम व पता नहीं बता सका था। उसको संरक्षण मे ंलेने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के निर्देश पर चाइल्ड लाइन टीम उसके परिजनों की तलाश कर रही थी। इधर अखबारों व सोशल मीडिया में सेंगुर नदी किनारे बच्चे के मिलने व उसके कपड़ो व हुलिया के बावत जानकारी मिलने के बाद बच्चे के पिता व परिजन प्रोबेशन कार्यालय पहुंचे। बाल संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा ने बताया कि बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा बौद्विक रूप से कमजोर है। तीन दिन पहले वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों से पूछताछ करने व आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बच्चे को उनके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया।



