Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत पर गए युवक की जहरीले कीड़े के काटने से मौत -कुंअरपुर निवासी था युवक, मेडिकल कालेज में मृत घोषित – परिजनों के बिलखने से कोहराम,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। जनपद में जहरीले कीड़ों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। मंगलवार शाम को खेतों पर गए सट्टी थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव के एक युवक की जहरीले कीड़े के काटने से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन झाड़-फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे उसकी हालत सुधरने के बजाय और नाजुक हो गई। इस पर परिजन उसको राजपुर पीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।
कुअरपुर गांव निवासी चालीस वर्षीय रमेश खेता का काम करता था। मंगलवार शाम को वह अपने खेतों पर गया था। वहां जहरीले कीड़े के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसको तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे उनकी हालत सुधरने के बजाय और गंभीर हो गई। उसकी हालत नाजुक देख परिजन उसे राजपुर पीएचसी ले गए। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। त्योहार क मौक पर पति की मौत से उसकी पत्नी सोनी देवी बदहवास हो गई। जबकि मां श्यामकली, पुत्र अक्ष्य व अभय का रो रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सट्टी कालीचरण ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने से हादसा होने की बात कही है। घटना की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग
आज फोकस में

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आज फोकस में

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश
आज फोकस में

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp