Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाठियां भांजते मंदिर को प्रस्थान, फिर किया दीपदान -परंपरागत दीवारी खेलते हुए श्रद्धालु पहुंचे मां मुक्तेश्वरी मंदिर -मूसानगर में दीवाली पर आकर्षण का केंद्र होता चौपही जुलूस

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। दीपावली के मौके पर यमुना स्नान व मां मुक्तेश्वरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के बीच चौपही का जुलूस आकर्षण का केंद्र रहता है।अलग-अलग गांवों से जत्थों में चौपही जुलूस लेकर मां मुक्तेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजन के साथ दीप प्रज्जवलित कर मनौतियां मानते हैं। रविवार को भी अलग-अलग गांवों से जत्थों में आए लोगों ने नाचते गाते व दीवारी खेलते हुए मां मुक्तेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इसके साथ दीप प्रज्जवलित कर मनौतियां मानीं।
दीपावली के मौके पर हर साल आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी जिलों हमीरपुर, जालौन व कानपुर नगर के दीवारी खेलने वाले लोगों के जत्थे मूसानगर में आते हैं। सबसे पहले यह लोग यमुना में स्नान कर वहां दीप जलाते हैं।इसके बाद नाचते गाते व दीवारी खेलते हुए चौपही जुलूसों के साथ एक दूसरे पर लाठियां भंाजते हुए मां मुक्तेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन करने के साथ दीप प्रज्वलन कर मनौतियां मानते हैं।मनौती पूरी होने पर वह लोग चौपही लेकर दूसरी साल फिर से इसी अंदाज में मंदिर आकर चढ़ौती चढ़ाते हैं। रविवार को भी दीपावली के दिन परंपरागत चौपही जुलूस लेकर रेउना थाना क्षेत्र के तहरापुर केविनोद यादव, पिंअू विक्की, मंयक व ललकीपुरवा के युवराजसिंह, राज कुमार, शिवम , दीपू आदि चौपही जुलसों के साथ मूसानगर पहुंचे। यहां यमुना स्नान करने के बाद ढोल ताशे के साथ नाचते-गाते व दीवारी खेलते हुए मां मुक्तेश्वरी के दरबार में पहुंचे। इसके बाद विधि विधान से पूजन-अर्चन व दीप जलाकर मनौतियां मानी। इनके अलावा किशवा, दुरौली, नयापुरवा, चपरेहटा, खिरियनपुरवा, मिल्किनुपरवा, गुढा, कुंभापुर, हथेरुआ, पथार आदि गांवों के लोगों ने चौपही जुलूसों के साथ यमुना तट पर आकर स्नान के बाद दीप जलाया। बाद में लाठियां भांजते हुए मुक्तेश्वरी मंदिर पहुंचकर आदिशक्ति के दर्शन कर मनौतियां मानी। वहीं मान्यता पूरी होने पर आए लोगों ने डाली व झंडे चढ़ाए।

Advertisement Box
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग
आज फोकस में

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आज फोकस में

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश
आज फोकस में

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp