Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी मे परिवहन समस्या का ब्रेक -घंटों इंतजार के बाद पैदल या डग्गामार वाहनों से की यात्रा -डिपो संचालन के बाद भी लागों का सफर नहीं हुआ सुहाना

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात।दीवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में रविवार को परिवहन समस्या एक बार फिर लोगों के सामने आड़े आई। हाई-वे किनारे व प्रमुख कस्बों में चौराहों व सड़कों के किनारे घंटों इंतजार के बाद लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। जबकि तमाम लोगों ने पैदल ही गंतब्य की यात्रा पूरी की।
कानपुर नगर से 25 अप्रैल 1981 को दूसरी बार अलग होकर अस्तित्व में आने के बाद से अब तक जिले की परिवहन समस्या का निदान नहीं हो सका। माती में 439.53 लाख की लागत से रोडवेज के बस डिपो के बनने के बाद लोगों को परिवहन समस्या के निदान की उम्मीद बनी थी। लेकिन 40 बसों के सहारे डिपो संचाल न होने व अणिकांश मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं होने से लोगों का आवगामन की बेहतर सुविधा मुहैया होने का सपना पूरा नहीं हो सका। दीवाली के मौके पर रविवार को बसों की कमी से लोगों को गंतब्य तक पहुंचने के लिए खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। त्योहार पर बड़ी संख्या में गैर जिलों व प्रांतों में काम करने वाले लोग घरों को लौटते समय परिवहन समस्या से जूझने को विवश हुए। अधिकांश कस्बों के लिए पर्याप्त बसों का संचालन न होने तथा यहां यातायात के प्रमुख साधन बने आटो त्योहार के चलते कम संख्या में चलने से अकबरपुर,रसूलाबाद, माती,मुंगीसापुर, शिवली, पुखरायां आदि स्थानों पर लोग वाहन की तलाश में महिलाओं व बच्चों के साथ भटकते रहे। मजबूरी में लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतब्य की यात्रा पूरी की। इतना ही नहीं जगह-जगह लोगों को वाहन बदलने को मजबूर भी होना पड़ा। वाहनों की कमी का फायदा उठाकर आटो व उग्गामार वाहन चालकों ने लोगों से मनमाना किराया भी वसूल किया।

Advertisement Box
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग
आज फोकस में

धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा,रात में रोशन हुए भवन -दीवाली में बच्चों ने पकवानों के साथ मिठाइयों का उठाया लुत्फ -बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेने एक दूसरे के घरों में पहुंचे लोग

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आज फोकस में

घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान खाक तेजपुर गांव में हुई घटना, पटाखे से आग लगने की संभावना ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश
आज फोकस में

मार्ग दुर्घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड सहित चार की मौत -रनियां, रूरा व गजनेर थाना क्षेत्र में हुए हादसे, मचा कोहराम -सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर फैक्ट्री में हंगामा,चालकों की तलाश

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

पति से झगड़ने के बाद जहर खाने से महिला की मौत सरांय गढ़ेवा में हुई घटना, मेडिकल कालेज में मृत घोषित परिजनों के बिलखने से कोहराम ,पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp