
Written by
Report

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जलोटनपुरवा गांव के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध हालात में सोमवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसको नाजुक हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के जलोटनपुरवा गांव के रहने वाले पैंतालीस साल के मनोज पुत्र गंगा चरन इस समय मानसिक रूप से तनाव में रह रहे थे। सोमवार शाम को उन्होने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगउ़ने पर हुई जानकारी के बाद परिजन उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी रानी देवी बदहवास हो गई। जबकि मां जनक दुलारी व पुत्र लवकुश का रो रोकर बुरा दहाल हो गया। सूचना पर पहुंचे कंचौसी चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होने बताया कि पोसटमार्टम रिपोर्ट आने व छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।



