
Written by
Report

कानपुर देहात।मंगलपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव मे दीपावली पर्य्व की रात्रि में एक मकान मे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान व एक बाइक जलकर राख हो गई। लोगों जलते पटाखे से आग लगने की संभावना जताई है।
तेजपुर कंचौसी की रहने वाली शिव देवी पत्नी पत्नी स्व. रामसिंह दीपावलीके पूजन के बाद खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थीं, जबकि उनका पुत्र शिव मोहन दूसरे कमरे में लेता था।रात करीब बाढ़ बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। उनके पुत्र शिवमोहन सिह की रात में अचानक नीद खुलने पर उसने घर में आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोगों ने डायल- 112 पर पुलिस व दमकल को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल के पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच घर में रखा गृहस्थी का सामान व बाइक जलकर खाक हो गई। गांव वालों ने पटाखों से आग लगने की संभावना जताई। सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल देवेंद्र सिंह ने ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।



