
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री रामजानकी आश्रम गौरियापुर में महंत ने भगवान को अन्न कूट का भेाग लगाया। जबकि पुखरायां में राधा-कृष्ण के मंदिरों के अलावा बडे़ महादेवन मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया।
श्रीरामजानकी आश्रम गौरियापुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत देवनारायण दास ने भगवान श्री राम लक्ष्मण व जानकी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला। आदि कार्यक्रम निरन्तर चलते रहे। उपस्थित भक्त समुदाय ने छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भंडारा प्रसाद भी ग्रहण किया।
महंत जी ने कहा कि जब ब्रजमंडल में भगवान् कृष्ण के कहने पर समस्त बृजवासियों ने इन्द्र के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की छप्पन भोग समर्पित करके पूजा अर्चना की तो उनके भोग को गोवर्धन पर्वत में समाहित होकर स्वयं भगवान कृष्ण ग्रहण करने लगे थे। इस मौके पर सुरेश चंद्र अग्निहोत्री, नारायण दास अवस्थी, सतगुरु पांडेय,ईश्वर चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय,योगेश्वर नाथ अवस्थी, नरेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे। इसी तरह पुखरायां के सराफा बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी भूरा पंडित ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर यहां गोपाल गोयल व बलराम गोयल आदि ने अन्नकूट का भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी को भोग लगाया। इसी तरह आजाद नगर पुखरायां के रामजानकी मंदिर में पुनीत गौड़, अंशु गौड़, गौरव गौड़, वाशु गौड़ व विजय गौड़ ने पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण कराया। महोत्सव के दौरान मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसी तरह बड़े महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण कराया। यहां रूद्र गौड़ उर्फ कन्हैया, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे। इस मौके पर जवाहर नगर, तिलक नगर, मालवीय नगर, किदवाई नगर, भगवती नगर, शास्त्री नगर, लोहिया नगर, लक्ष्मी बाई नगर से आये हुए श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुन्ना पुजारी, अखिलेश सोनी, जीतू शर्मा, हरिओम, गिरजाशंकर तिवारी, कल्लू, मुन्ना कश्यप सहित लल्ला तिवारी आदि मौजूद रहे।



