Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वास्तु के अनुसार घर के साथ किस्मत भी चमका सकते रंग -चुनिंदा रंग हासिल करने को पेंट की दुकानों में पहंुच रहे लोग -रंग के सही उपयोग से बढ़ती सकारात्मक ऊर्जा व खुशहाली

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। दिवाली के लिए घरों की साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है। घरों में रंगई पेंट आदि का काम जारी है। घर की रंगाई -पुताई में वास्तु का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। रंगों का सही उपयोग घरों के साथ लोगों की किस्मत भी चमका सकते हैं। इसलिए, लाोग घर की साज-सज्जा व रंगाई के लिए वास्तु के टिप्स भी आजमा रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानों में पहुंचकर चुनिंदा रंग की दुकानों में तलाश कर रहे हैं।
जनपद में 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।रोशनी के त्योहार को नजदीक देख घरों की साफ-सफाई,रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से होने लगा है। गांवों से लेकर कस्बों तक लोग घरों की रंगाई-पुताई कराने में जुट गए हैं। इसके चलते रंग-पेंट की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है। घर में सुख शांति और प्रसन्नता का वातावरण बना रहे इसके लिए रंगाई पुताई में वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रंगों के अनुसार व्यक्ति शारीरिक, मानसिक रूप से प्रभावित होता है। रंगों में सत्व, राजस व तामस इन तीन प्रकार के गुणों से रंगों का गहरा संबंध होता है। आसमानी, हरे, सफ़ेद तथा अन्य हल्के रंगों को सत्व माना गया है। तीखे लाल,नारंगी और गुलाबी रंग राजस कहलाते हैं,जो इच्छाओं में वृद्धि करते हैं। तामसिक रंग गहरे होते हैं। इनमें गहरे नीले, भूरे एवं काले रंग मुख्य हैं। घर की सजावट में तामसिक रंगों की अवहेलना करनी चाहिए। यह रंग व्यक्ति को सुस्त व आलसी बनाते हैं। इसलिए घर में सौहार्द वातावरण के लिए नम्र, हल्के व सात्विक रंगों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
– दीवाली में घर सजाने में इनका रखें ध्यान
-बैठक कक्ष सबसे अहम होता है, यहां की दीवारों पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यहां पर भूरा, गुलाबी, सफेद या क्रीम कलर सबसे अच्छा माना जाता है। इसी रंग के परदे व तकिए कवर का इस्तेमाल भी शुभ फल देता है।
-भोजन कक्ष को रंगवाते समय आसमानी, हल्का हरा व गुलाबी रंग करवा सकते हैं। इससे  लोग उर्जा व ताजगी का संचरण मानते हैं। रसोई घर में सफेद रंग को भी अच्छा माना जाता है।
-शयन कक्ष में हल्का हरा, आसमानी, गुलाबी जैसे रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें देखकर मन हमेशा प्रसन्न रहे। इससे आपके रिश्तों में भी मधुरता आती है।
-बाथरूम या शौचालय के लिए हल्का गुलाबी या फिर सफेद रंग ही सबसे बेहतर मानते हैं। खास तौर से बाथरूम में गुलाबी रंग का प्रयोग ताजगी बनाए रखता है।
-पेंट के दामों में इजाफा, फिर भी हो रही बिक्री
पेंट के दामों में इजाफा होने के बाद भी रोशनी के पर्व पर घरों को चमकाने के लिए पेट की खरीददारी तेजी से शुरू हो गई है। इस बार बीस लीटर का अल्ट्रा एचड़ी पेंट 12, 500 सौ रूपये यूटीलिटी  मास्टर 1900, सुरक्षा 2500 व सुरक्षा प्लस 32 सौ  रूपये में बाजार  मे उपलब्ध है। जबकि दरवाजों का पेंट 260 से 290 रुपये प्रति लीटर, बीस किलो डिस्टेंपर 850 रुपये में बाजार में उपलब्ध है।
नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन
आज फोकस में

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp