Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से भैंसें लेकर पानी पिलाने यमुना नदी किनारे गया एक युवक रविवार दोपहर में नहाते समय नदी में डूब गया। स्थानीय गोता खोरों ने देर शाम उसको नदी से बाहर निकाला।इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। दीपावली के दो दिन उसकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छनबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी चंद्रभान का छब्बीस साल का पुत्र श्याम जी रविवार दोपहर में घर से भैंसें लेकर पानी पिलाने के लिए यमुना नदी किनारे गया था। वहां यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसके चप्पल, कपडे नदी किनारे रखा मिला। इसपर नदी में उसके डूबने की आशंका पर स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह उसका शव घटना स्थल से कुछ दूर पर यमुना नदी में मिल गया। उसका शव नदी से बाहर निकलते ही वहां मौजूद परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी द्रोपदी बदहवास हो गई, जबकि मां ममता, भाई राम जी व परिजनॉन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की मौत से अनजान उसके मासूम बच्चे निखिल व अनुष्का को बिलखता देख हर किसी की आँखे नाम रहीं। उसके पिता की सूचना पर देवराहट थाने के एसआई खेमचंद्र ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ देवराहट ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में नहाते समय यमुना में डूबने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

 

Advertisement Box

<span class=नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा">
आज फोकस में

नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन
आज फोकस में

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp