

कानपुर देहात। जिला मुख्यालय स्थित इको पार्क सभागार में रविवार को विशाल विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ शििार का शुभारंभ कराया। इस मौके पर लोगों को जहां कानूनों व अधिकारों की ज ानकारी दी गई। वहीं पंाच दिब्यांगों को उपकरण व 107 लाभिार्थयों को प्रमुाण पत्र वितरित किए गए।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उप्र के निर्देश पर रविवार को ईको पार्क माती में आयोजित विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ जिला जज रवींद्र सिंह ने डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौक ेपर कार्यक्रम में मौज ूद लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अधिकारों व कर्तब्यों के साथ कानूनों की जानकारी दी गई। इस मौके पर दिब्यांग मीना, भारत सिंह व रज्जाक को ट्राइसाइकिल, वैष्णवी को कान की मशीन व सुनील को स्मार्टकेन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन व उज्जवला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस-चूल्हा देकर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के 107 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र न्यायिक व प्रशासनिक अफसरों ने वितरित किये। इस मौके पर जिला कारागार, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, डाक विभाग, महिला एवं बाल पुष्टाहार विभाग, खादी ग्रामोद्योग एवं अन्य विभागों सहित कुल 26 विभागों के स्टॉल लगाकर हस्तकला से तैयार प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर सिविल जज ऐश्वर्या ने किया। इस मौके पर एडीजे श्री रजत सिंन्हा, पीएन त्रिपाठी, शरद कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, हिमांशु कुमार सिंह के अलावा सीएमओ डॉ. जय गोविंद, एडीएम प्रशासन अंकित शुक्ला मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि व सभी विभागाध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया।




