

कानपुर देहात। रनियां थाने में सोमवार को एएसपी उद्यमियों व ब्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके साथ ही पुलिस को उद्यमियों से समन्वय बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
रनियां थाने में पहुंचे एससपी आलोक प्रसाद ने थाने का निरीक्षण करने के बाद व्यापारियो व उद्यमियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होने व्यापारियों व उद्यमियों से सुरक्षा प्रबंधों के बावत जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होने एसओ रनियां को औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने,प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट कियाशील रखने, आवश्यकतानुसार पुलिस बूथ का निर्माण कराने, प्रतिष्ठानों एवं प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने व संदिग्धों पर सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया। इसक ेसाथ ही पुलिस एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने, सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। इस मौके पर सीओ सदर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रनियां, क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिनिधि व उद्यमी मौजूद रहे।




