

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से इटावा के रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौकेपर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामलीला रोड , मडैया शिवनारायण मोहल्ला इटावा निवासी तैंतीस वर्षीय शशी प्रकाश सोमवार को घर से बाइक लेकर कानपुर जाने की बात कहकर निकला था।कानपुर इटावा हाई-वे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी जूली बदहवास हो गईं। जबकि मां राममर्ति व पुत्र कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेडिकल कालेज से भेजी गई सूचना पर पहुंचे बारा चौकी प्रभारी शेाभित कटियार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार कार चालक का पता कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।




