

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने ननिहाल टीकमगढ़़ एमपी में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसका शव वहां से कांधी लाए। सूचना पर पहुंची डेरापुर पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कांधी गांव के रहने वाले हरिओम की बीस साल की पुत्री सलोनी अपने मामा कपिल के यहां ग्राम उपरारा थाना चंदेला, जिला टीकमगढ़ एमपी गई थी। वहां किसी बात से नाराज होकर उसने गुरूवार को फांसी लगा ली। इससे उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी मिलने पर उसके परिजन एमपी से शव लेकर रात में कांधी आए। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। बटी की मौत से उसकी मां रानी बदहवास हो गई। जबकि भाई राज व परिजन बिलख उठे। सूचना पर कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में परिजन उसके आत्महत्या की वजह साफ नहीं कर सके हैं। पिता की सूचना पर युवती के शव का यहां पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना थाना चंदेला टीकमगढ़ एमपी में हुई है। इसलिए अग्रिम कार्रवाई एमपी पुलिस के स्तर से ही होगी।




