Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IndiGo Flight Status: 3 से 15 दिसंबर तक कैंसिल हुई फ्लाइट्स का मिलेगा पूरा रिफंड, इंडिगो ने की बड़ी घोषणा

Author Image
Written by
Amit Anand

नई दिल्ली। भारी अव्यवस्था और हजारों यात्रियों की परेशानी के बाद IndiGo ने सोमवार शाम बड़ा अपडेट दिया है। एयरलाइन ने कहा है कि 3 से 15 दिसंबर के बीच कैंसिल हुई फ्लाइट्स के रिफंड प्रोसेस हो रहे हैं।

इसके साथ ही इंडिगो ने यह भी बताया कि टिकट बदलने या कैंसिल करने पर अब कोई चार्ज नहीं लगेगा। कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहाहम आपकी परेशानी के लिए बेहद खेद जताते हैं। हमारी टीमें हालात सामान्य करने में लगी हैं।

Advertisement Box

48 घंटे पहले से रिफंड की घोषणा

इंडिगोके नए अपडेट में एक बड़ा बदलाव यह है कि एयरलाइन ने रिफंड की तारीख 48 घंटे पहले कर दी है। यानी अब 5 दिसंबर के बजाय 3 दिसंबर से रिफंड दिया जा रहा है। यह बताता है कि संकट कितना बड़ा था। इससे पहले शनिवार को एयरलाइन ने कहा था कि 5 से 15 दिसंबर के टिकटों पर नो क्वेश्चन आस्क्ड पॉलिसी लागू होगी और पूरा रिफंड दिया जाएगा।

indigo (13)

उधर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इंडिगो अब तक 9.5 लाख टिकटों के रिफंड दे चुका है, जिनकी कीमत 827 करोड़ रुपये है। इनमें से ज्यादातरकरीब 6 लाख टिकट (569 करोड़ रुपये)से 7 दिसंबर के बीच की फ्लाइट्स के थे, जब संकट सबसे ज्यादा था।

सरकार की सख्ती

मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया था कि सभी लंबित रिफंड तुरंत क्लियर किए जाएं और जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है उनसे रीशेड्यूलिंग चार्ज न लिया जाए। उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है ताकि एक उदाहरण पेश हो सके।

इस संकट की जड़ें उन नए फ्लाइट सेफ्टी नियमों से जुड़ी हैं जो सरकार ने लगभग दो साल पहले जारी किए थे। इन नियमों का मकसद पायलट थकान कम करना था, जिसके लिए ज्यादा आराम का समय अनिवार्य किया गया। नए नियम लागू होते ही इंडिगो जो रोज 2200 फ्लाइट चलाती है और कम डाउनटाइम पर जोर देती रही है और पायलटों की कमी से जूझने लगी। इसी वजह से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। हालात बिगड़ते देख DGCA ने अस्थायी रूप से कुछ नियमों में ढील दी है।

विपक्ष ने उठाया डुओपॉली का मुद्दा

इंडिगो संकट के बाद विपक्ष ने देश में एविएशन सेक्टर में डुओपॉली (IndiGo और Air India का दबदबा) का मुद्दा उठाया। हालांकि सरकार का कहना है कि वह हमेशा नई एयरलाइनों के प्रवेश को बढ़ावा देती रही है और यह एक खुला बाजार है।

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp