Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेडिकल कालेज में एक ही स्थान पर मिलेगी जांच की सुविधा -डीएम ने किया इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का उद्घाटन -बच्चों की इमरजेंसी सेवा का भी कराया गया शुभारंभ

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। अब मेडिकल कालेज में एक ही स्थान पर मरीजों को जांच की सुविधा मुहैया होगी। डीएम ने शनिवार को यहां स्थित इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का फीता काटकर शुभारंभ कराया। इसके संचालन के बाद संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। इसकेसाथ ही बचचों की अलग से इमरजेंसी सेवा का भी डीएम ने शुभारंभ कराया।
संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शासन ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आइएचआइपी) को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में डाक्टरों, आशा कर्मियों, लैब टेक्नीशियन आदि को प्रशिक्षण हो चुका है। इसके साथ ही अब संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों खासकर डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस आदि की जिला स्तर पर ही बेहतर जांच की व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मेडिकल कालेज से सबंद्ध जिला अस्पताल के पुराने भवन में बनकर तैयार इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीएम कपिल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि इसके संचालन से अब मरीजों को एक ही स्थान पर संचारी रोगों के साथ ही अन्य बीमारियों की जांच की भी सुविधा मिल सकेगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य अंबरीश गुप्ता ने बताया कि बीएसएल-टू मानक की इस लैब में संचारी रोगोंं डेंगू, चिकनगुनिया,मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, डायरिया, टीबी तथा गैर संचारी रोगों हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सभी प्रकार की जांच हो सकेंगी। लैब टेक्नीशियन, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट के साथ पैथोलाजिस्ट की देखरेख में जांच की प्रकिया कराई जाएगी। संचारी व गैर संचारी रोगों से जुड़ी हर जांच 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके बाद डीएम ने दूसरी मंजिल पर स्थित बच्चों की इमरजेंसी का भी शुभारंभ कराया। इसके संचालन से बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में रखकर उपचार होगा।जबकि गंभीर हालत वाले बच्चों को यहां से पीकू में भर्ती कर उपचार कराया जाएगा।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp