Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर देहात :-15 साल से जर्जर सड़क पर धरना, ज्ञापन के बाद भी इंतजार.. ग्रामीणों ने की समस्या के जल्द निदान की…

Author Image
Written by
Report

जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कीरतपुर गांव में 400 मीटर मुख्य सड़क पिछले 15 साल से बदहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायतें की गईं, धरना दिया गया, सर्वे हुआ और एस्टीमेट की बात कही गई, लेकिन सड़क आज भी जस की तस है। मंगलवार को कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई।

ये तस्वीरें किसी सुनसान रास्ते की नहीं, बल्कि कीरतपुर गांव के उस मुख्य मार्ग की हैं, जो पिछले करीब 15 साल से बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। करीब 400 मीटर सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ है। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।

Advertisement Box

ग्रामीणों के मुताबिक अप्रैल को माती मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद मई महीने में भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या बताई गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सर्वे टीम गांव पहुंची और सड़क की नाप-जोख की। ग्रामीणों को उम्मीद जगी कि अब 400 मीटर सड़क का निर्माण शुरू होगा, लेकिन सर्वे और एस्टीमेट की प्रक्रिया के बाद भी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ।

आज कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ग्रामीणों के साथ उस मार्ग पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेस नेता और ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से ज्ञापन ले कर जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया

बाइट – मोहित यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस)

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp