Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंगलपुर व झींझक में खाद्य टीम का छापा, भरे गए सात नमूने -खराब 50 किलो लड्डू ,10 किलो रसगुल्ला व 8 किलो छेना कराया नष्ट

Author Image
Written by
Report

मंगलपुर व झींझक में खाद्य टीम का छापा, भरे गए सात नमूने
-खराब 50 किलो लड्डू ,10 किलो रसगुल्ला व 8 किलो छेना कराया नष्
कानपुर देहात।जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए शुरू हुए अभियान के क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलपुर व झींझक में छापेमारी की। इस मौके पर दोनों स्थानों से देना पनीर बेसन, पेडा चने की दाल आदि के सात नमूने संकलित किए गए। जबकि झींझक में रंग मिले 50 किलो लड्डू, 10 किलोरसगुल्ले व 8 किलो छेना को नष्ट कराया गया।
आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन व डीएम के निर्देश के बाद त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए शुरू किए गए अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके पांडेय व एफएसओ रामबिहारी, दिनेश चंद्र, प्रदीप कुमार व डॉ. रामतेज़ की टीम ने मंगलपुर में विष्णू गुप्ता के स्वीट हाउस में छापा मारकर वहां से छेना व पनीर का व तेजस स्वीटस से पनीर का नमूना संकलित किया। इसके बाद झींझक पहुंची खाद्य टीम ने राजेश स्वीट हाउस से पेडा का व वैभव गुप्ता की किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया। जबकि अनुज गुप्ता की दुकान से चने की दाल व मैदा का नमूना संकलित किया। झींझक में कंचन स्वीट हाउस में 25 किलो रंगीन लड्डू व दुर्घध दे रहे पनीर को नष्ट कराया। जबकि काजल स्वीट हाउस में रखे 25 किलो रंगीन लड्डू के साथ ही रंग मिले 10 किलो रसगुल्ले व 8 किलो छेना को भी नष्ट कराया गया। इसके अलावा झींझक व डेरापुर बाजार में ठेले पर बिक रही बीस किलो रंगीन फिंगर्स को भी फिंकवाया गया। सहायत आयुक्त खाद्य ने बताया कि छापमार अभियान में 7 नमूने संकलित किए गएहै।सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp